हिमांशु सिलोड़ी बने ABVP देहरादून के महानगर सहमंत्री
हिमांशु सिलोड़ी बने ABVP देहरादून के महानगर सहमंत्री
देहरादून(अमित नौटियाल): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तरांचल प्रांत ने रुद्रप्रयाग के रतूड़ा गांव निवासी हिमांशु सिलोड़ी को देहरादून से महानगर सहमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।
बता दें कि हिमांशु सिलोड़ी ने छात्र राजनीति की शुरुआत डीएवी पीजी कॉलेज से की थी। संगठन के प्रति अटूट निष्ठा और समर्पण को देखते हुए वे पूर्व में इकाई मीडिया प्रभारी, इकाई उपाध्यक्ष और इकाई मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहकर कॉलेज परिसर में छात्रों की आवाज बुलंद कर चुके हैं।
नई जिम्मेदारी मिलने पर हिमांशु सिलोड़ी ने संगठन का आभार जताते हुए कहा कि एबीवीपी एक ऐसा संगठन है जो सामान्य पृष्ठभूमि के कार्यकर्ता को भी राष्ट्र सेवा का अवसर देता है। मैं पूरी निष्ठा के साथ छात्रहित और राष्ट्रहित में कार्य करना जारी रखूंगा।
हिमांशु के सहमंत्री बनने पर रुद्रप्रयाग के प्रबुद्ध जनों और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
