अल्मोड़ाउत्तराखंड

अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा: भिकियासैंण-विनायक मार्ग पर खाई में गिरी बस, 7 की मौत, राहत कार्य जारी

अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा: भिकियासैंण-विनायक मार्ग पर खाई में गिरी बस, 7 की मौत, राहत कार्य जारी

भिकियासैंण: जनपद अल्मोड़ा के भिकियासैंण-विनायक मोटर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे क्षेत्र में कोहराम मच गया। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 12 लोग घायल हो गए। बस में 19 लोग सवार थे।

घटना पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक

इस भीषण दुर्घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने घटना को “अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक” बताते हुए कहा कि प्रशासन को घायलों के उपचार में कोई कसर नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

प्रशासनिक निगरानी और उपचार

मुख्यमंत्री स्वयं इस पूरे घटनाक्रम की सतत निगरानी कर रहे हैं और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हैं। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर करने के निर्देश दिए गए हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य पूर्ण कर लिया गया है और मृतकों के शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *