कांग्रेस ने ग्राम सभा डांग में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, मनरेगा के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस
योजना को कमजोर करने का प्रयास. कांग्रेस ने जताई कड़ी आपत्ति
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा से गांधी का नाम हटाना सिर्फ नाम बदलना नहीं,बल्कि कांग्रेस की जनकल्याणकारी सोच और ग्राम स्वावलंबन की भावना पर प्रहार है.केंद्र सरकार द्वारा योजना में हिस्सा कम करना,ग्रामीण गरीबों की मजदूरी, रोजगार के अवसर और आर्थिक सुरक्षा पर सीधा हमला है। यह फैसला न केवल योजना को कमजोर करता है, बल्कि ग्रामीणों, छोटे किसानों, बेरोजगार मजदूरों और महिलाओं की आजीविका पर गहरा प्रभाव डालता है।
गांव-गांव अभियान चलाने का संकल्प
जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेगी,मनरेगा से छेड़छाड़ के खिलाफ जनांदोलन खड़ा करेगी,गरीबों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएगी.उन्होंने स्पष्ट कहा मनरेगा गरीबों का अधिकार है, इसे किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने दिया जाएगा.कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकस्वर में संकल्प लिया कि
मनरेगा, मजदूर और किसान हितों पर किसी भी प्रकार के हमले का डटकर विरोध किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र दत्त जगूड़ी ने की.पूर्व प्रमुख कनकपाल परमार,कमल सिंह रावत, विजय सेमवाल,आनंद पवाँर,विक्रम रावत,बी.एल. घलवा,विपिन नौटियाल,सुधीश पंवार, विजेंद्र नौटियाल,अभिषेक जगूड़ी,उम्मेद सिंह रावत,जीतम रावत (पूर्व प्रधान),मनीष पवाँर (सभासद), महेश शाह,रमन कटैथ,भगवान चंद,विवेक मिनान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।महिला संगठन से कविता जोगला,बीना शाह,मधु रावत,रजनी देवी,शांति देवी, पूर्णी देवी,एतवारी देवी, सुनीता देवी,कमला देवी,
नीमा रहे.
