उत्तरांचल प्रेस क्लब के भवन निर्माण को जल्द पूरा कराने के लिए प्रशासन गंभीर-तिवारी
उत्तरांचल प्रेस क्लब के भवन निर्माण को जल्द पूरा कराने के लिए प्रशासन गंभीर-तिवारी
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से उत्तरांचल प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने की भेंट
तिवारी ने चुनाव में जीत की दी बधाई, पत्रकारों की समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन
DEHRADUN- उत्तरांचल प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने अध्यक्ष अजय राणा और महामंत्री योगेश सेमवाल के नेतृत्व में शनिवार को सूचना एवं लोक संपर्क निदेशालय में महानिदेशक बंशीधर तिवारी से भेंट की। इस दौरान श्री तिवारी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी को चुनाव में जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रेस क्लब कार्यकारिणी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब के नए भवन निर्माण की प्रक्रिया को लेकर वार्ता की। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि प्रेस क्लब भवन निर्माण का कार्य प्रगति पर है और इसे शीघ्र पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
सूचना महानिदेशक ने कहा कि मीडिया कर्मियों के हित में विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उन्हें हर स्तर पर सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि उत्तरांचल प्रेस क्लब का भवन निर्माण जल्द से जल्द पूरा हो, इसके लिए प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है।
