नैनबाग में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला, CBI जांच की मांग
नैनबाग में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला, CBI जांच की मांग बैठक में महिला जिलाध्यक्ष आशा रावत और मसूरी के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि भाजपा सरकार दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है और सरकार पूरी तरह महिला विरोधी है। जब तक अंकिता भंडारी के दोषियों को फांसी नहीं मिल जाती है तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।
B.L.A. प्रभारी अमेन्द्र बिष्ट ने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने के बजाय भाजपा मामले को भटकाने की कोशिशें कर रही है। कांग्रेस पार्टी पहले दिन से ही निष्पक्ष जांच की मांग पर अडिग है। जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक कांग्रेस कार्यकर्ता शांत नहीं बैठेंगे।
सरतली जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत और कांग्रेस नेता डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच होनी चाहिए, जिससे कि पीड़िता को जल्द न्याय मिल सके।

इस अवसर पर प्रभारी धनोल्टी जबर सिंह, B.L.A. प्रभारी अमेन्द्र बिष्ट, ब्लाक महामंत्री मोहन लाल निराला, बिजेंद्र बिष्ट, महिला ब्लॉक अध्यक्ष सरोज भंडारी, न्याय पंचायत अध्यक्ष हरदेव कुमाई, पंवार न्याय पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह, न्याय पंचायत अध्यक्ष राजवीर पंवार, अतोल गुसाईं, जनानद बिजल्वाण, बचन सिंह चौहान, सुन्दर सिंह भण्डारी, बिपिन भण्डारी, लोकेश भण्डारी,सरदार कंडारी, रणवीर रावत, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक डोभाल, आनन्द तोमर, जगत पंवार, विपिन पंवार, सियाराम पंवार, अजीत पंवार, लोकेन्द्र उनियाल, पूरण सिंह बर्थवाल, अनिल कण्डारी, महेश तोमर, मनवीर रावत, देशपाल, सागर तोमर, आशीष,राजू, श्याम सिंह चौहान, हरदेव शाह, रुपचंद सिंह रोशन सजवाण, हरिदास, महावीर, संदीप राणा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
