सर्द कड़ाके की ठंड में श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी मकर संक्रांति के दिन दर्जनों देव डोलियों ने किया गंगा स्नान
सर्द कड़ाके की ठंड में श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी मकर संक्रांति के दिन दर्जनों देव डोलियों ने किया गंगा स्नान
उत्तरकाशी
गंगा का उद्द्गम स्थान व् काशी विश्व नाथ कि नगरी उत्तरकाशी के गंगा घाटों में मकर संक्रांति पर्व पर कड़ाके की ठंड के बावजूद गंगा स्नान के लिए देव डोलियों के साथ श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब. कड़ाके की ठंड पर आस्था भारी पड़ी और हजारों श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त में गंगा भागीरथी में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया.दर्जनों देव डोलियों की मौजूदगी में ढोल-नगाड़ों की आवाज और मां गंगा के जयकारों के उद्घोष से पूरी काशी नगरी गुंज रही हैं.आज सुबह चार बजे से उत्तरकाशी के पौराणिक मणिकर्णिका घाट, लक्षेश्वर, शंकर मठ, नाकुरी, देवीधार, वीरपुर डुंडा व् गंगोरी अस्सी गंगा तट समेत आदि स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली.
स्नान पर्व पर बाडाहाट क्षेत्र के आराध्य कंडार देवता, बाडागड्डी क्षेत्र के आराध्य हरिमहाराज, खंडद्धारी माता, कैलापीर, नाग देवता, घंडियाल देवता, बाल कंडार, नागणी देवी, रनाड़ी के कचडू देवता, डुंडा की रिंगाली देवी, सहित धनारी क्षेत्र नागराजा, त्रिपुरा माता, चंदणनाग, टिहरी से राजराजेश्वरी की डोली, वासुकी नाग, हुणिया वीर, समेत अन्य देवताओं की डोलियां व निशाण आदि दर्जनों देवी-देवताओं की डोलियां,ढोल बाजे के साथ हजारों श्रद्धालु उत्तरकाशी पहुंचे और गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।
वहीं जिले के यमुना घाटी पौराणिक स्थल गंगा -यमुना और केदार गंगा के संगम तट गंगनानी कुंड में भी सुबह से दूर दराज पहुंचे श्रद्धालुओं द्वारा डुबकी लगाई जा रही है.
