उत्तरकाशीउत्तराखंड

उत्तरकाशी में बर्फबारी का दौर शुरू: गंगोत्री-यमुनोत्री ने ओढ़ी सफेद चादर, प्रशासन अलर्ट    

C

 
उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)- उत्तरकाशी जिले के गंगा घाटी व यमुना घाटी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिल रही हैं. नये साल के जनवरी माह के अंतिम दिनों में बर्फबारी देखने को मिल रही हैं साथ ही निचले इलाको में हल्की -हल्की वर्षा भी देखने को मिल रही हैं. इस बर्फबारी व वर्षा से किसानों को राहत मिलने के आसार हैं।

उत्तरकाशी जिले के दो मुख्य धाम गंगोत्री व यमुनोत्री में भी बर्फबारी शुरू हो चुकी हैं. साथ ही पर्यटकों के लिए हर्षिल, झाला, बगोरी व सुक्खी जैसे इलाको में भी बर्फबारी होती दिख रही हैं. जिससे पर्यटकों को जनवरी माह में पहली बर्फबारी देखने को मिलेगी।

बसंत पंचमी के पावन अवसर पर पर्वतीय क्षेत्रों में हुई इस बर्फबारी से मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. मौसम विभाग द्वारा आगामी दो दिनों के लिए भारी वर्षा और भारी बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.जिसे देखते हुए जनपद में हाई अलर्ट की स्थिति घोषित की गई है.इसी क्रम में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए कि आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभाग आपसी समन्वय बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति में रिस्पॉन्स टाइम को न्यूनतम रखा जाए।

उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने, सड़क, बिजली और संचार व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने तथा आवश्यक संसाधनों को पहले से तैयार रखने के निर्देश दिए, ताकि आम जनजीवन पर किसी भी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। प्रशासन ने लोगों से मौसम की चेतावनियों का पालन करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। वहीं, इस बर्फबारी और बारिश को सेब के बागवानों और किसानों के लिए शुभ माना जा रहा है, क्योंकि यह नई फसल के लिए नमी और उपजाऊ वातावरण प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *