जनपद उत्तरकाशी में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी जारी, कई मार्ग प्रभावित
जनपद उत्तरकाशी में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी जारी, कई मार्ग प्रभावित
जनपद में मुख्य मार्गाे की वर्तमान स्थिति बी0आर0ओ0 के अनुसार गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान गंगनानी तक यातायात हेतु सुचारू. उससे आगे गंगोत्री तक बर्फबारी होने के कारण मार्ग अवरुद्ध है. बी0आर0ओ0 द्वारा बर्फ हटाने एवं मार्ग सुचारू किए जाने हेतु कार्य किया जा रहा हैं. सुक्की टॉप आगे लगभग 8 इंच बर्फबारी हुई। वर्तमान में बर्फबारी हो रही है।
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग राडी टॉप के पास लगभग 4 से 5 इंच बर्फबारी हुई है. एन0एच0आई0डी0सी0एल0 द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में ओरछा बैड तक बर्फबारी के कारण मार्ग अवरुद्ध हुआ है जेसीबी मशीनों द्वारा बर्फ हटाने तथा मार्च सुचारू किए जाने हेतु कार्य गतिमान है। इसके अतिरिक्त राना चट्टी, से फूल चट्टी जानकीचट्टी,आदि स्थानों में लगभग 4 इंच बर्फबारी हुई है जेसीबी मशीन द्वारा बर्फबारी हटाने एवं मार्ग सुचारू किये जाने हेतु कार्य गतिमान है. वर्तमान समय में वाहनों का आवागमन किया जा रहा है।
उत्तरकाशी- लम्बगांव मोटर मार्ग चौरंगीखाल के पास लगभग 6-7 इंच बर्फबारी हुई है जिस कारण मार्ग अवरूद्ध हुआ है लोक निर्माण विभाग उत्तरकाशी द्वारा बर्फ हटाने तथा मार्ग सुचारू किये जाने का कार्य गतिमान है.इसके अतिरिक्त जनपद के तहसील भटवाड़ी से गंगोत्री तक बर्फबारी के कारण विद्युत व्यवस्था ब्रेकडाउन/बाधित हुयी है विद्युत विभाग के कार्मिकों द्वारा विद्युत आपूर्ति सुचारू किये जाने हेतु कार्य गतिमान है।
जनपद के तहसील बड़कोट-पुरोला-मोरी में बर्फबारी के कारण राड़ीटॉप के पास विद्युत लाईने क्षतिग्रस्त/फाल्ट होने के कारण विद्युत व्यवस्था बाधित हुई है. विद्युत विभाग के कार्मिको द्वारा विद्युत आपूर्ति सुचारू किये जाने का कार्य गतिमान है।
