कांग्रेस ने संतों के साथ की UP सरकार की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना
कांग्रेस ने संतों के साथ की UP सरकार की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना

उत्तरकाशी- जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी द्वारा हनुमान मंदिर परिसर में प्रदीप सिंह रावत,अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने साधु-संतों/संन्यासियों के साथ बैठकर उत्तर प्रदेश सरकार की सद्बुद्धि हेतु प्रार्थना की तथा शंकराचार्य जी के साथ हुए दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार जिस प्रकार स्वयं को हिंदू धर्म की अगुवाई करने वाली बताती है, उसी सरकार द्वारा हिंदू धर्म के सर्वोच्च आध्यात्मिक पद पर आसीन शंकराचार्य जी के साथ किया गया व्यवहार अत्यंत निंदनीय है। यह सरकार की कथनी-करनी के अंतर, चाल-चरित्र और दोहरे मानदंडों को उजागर करता है। कांग्रेस का स्पष्ट मत है कि यह सरकार अपनी राजनीति के लिए धर्म का उपयोग करती है, जबकि उसके आचरण में हिंदू धर्म के मूल्यों के प्रति सम्मान नहीं दिखता।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने एक स्वर में मांग की कि उत्तर प्रदेश सरकार इस कृत्य पर सार्वजनिक रूप से क्षमा याचना मांगे व् भविष्य में संत-समाज के सम्मान और मर्यादा की रक्षा सुनिश्चित करे।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक प्रमुख कनकपाल सिंह परमार, महावीर रावत,कविता जोगेला (पूर्व सभासद),मधु रावत,जितम सिंह रावत(पूर्व प्रधान), सूरज राणा,सूर्यबल्भ नौटियाल, भगवान चंद,सुधीश नौटियाल (प्रदेश महामंत्री, युवा कांग्रेस), रमन कटैथ,विवेक मिनान सहित अनेक उपस्थित रहे।
