उत्तराखंड

उत्तरकाशी: बर्फबारी से खिले किसानों के चेहरे, पर्यटकों की बढ़ी आमद

उत्तरकाशी: बर्फबारी से खिले किसानों के चेहरे, पर्यटकों की बढ़ी आमद

उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)- पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बर्फ़बारी देखने को मिल रही है। किसानों के लिए यह एक ख़ुशी कि खबर है। पर्वतीय क्षेत्रों में जो मुख्य फसले हैं, जिसमें मुख्य फसले सेब, राजमा, आलू,मटर व अन्य नकदी फसले हैं। उनके लिए बर्फवारी अत्यधिक जरूरी है। वहीं दूसरी ओर जो व्यक्ति पर्यटन  करने के लिए पहाड़ो कि और रुख कर रहे हैं उनके लिए भी एक ख़ुशी कि लहर हैं साथ ही उन्हें प्रशासन द्वारा सतर्क  रहने कि सलह दी जा रही है। बीआरओ द्वारा भी नेशनल हाइवे सुचारु किया जा रहा है। विधुत आपूर्ति को लेकर भी संबंधित विभाग कार्य में जुटा हैं। वहीं बात करें निचले क्षेत्रों की तो वहां हल्की धूप देखने को मिल रही है।

जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने से किसानों के साथ -साथ होमस्टे व होटल व्यवसायियों को इसका लाभ देखने को मिल सकता है। बर्फबारी का आनंद लेने के लिए बगोरी, हर्षिल मुख्य पर्यटक स्थल है। पर्यटक हर्षिल घाटी की ओर पहुंच रहे है। बगोरी के पूर्व प्रधान भवान सिंह राणा का कहना है कि इस बर्फबारी से किसानों को इसका लाभ मिलेगा। साथ ही पर्यटक भी हर्षिल बगोरी गांव की ओर पहुंचेंगे। साथ ही संबंधित प्रशासन भी नेशनल हाइवे को खोलने में जुटा हैं, जिसमें पर्यटकों और आमजनमानस को कोई परेशानी नहीं झेलना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *