उत्तराखंडकार्रवाईक्राइमदेहरादून

देहरादून: युवती की दिनदहाड़े हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार

देहरादून: दूल्हा बाजार के पास युवती की दिनदहाड़े हत्या, पुलिस ने हत्यारोपी को किया गिरफ्तार

 

देहरादून- कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत दूल्हा बाजार के पास एक गली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक युवक ने युवती पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी करते हुए त्वरित कार्यवाही की और हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फिलहाल हत्या के कारणों की जाँच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *