उत्तराखंडदेहरादूनहादसा

मीनस मार्ग पर हिमाचल रोडवेज की बस खाई में गिरी, 4 की मौत, 32 घायल

मीनस मार्ग पर हिमाचल रोडवेज की बस खाई में गिरी, 4 की मौत, 32 घायल

कालसी:कालसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मीनस मार्ग पर क्वानू के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हिमाचल रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही थाना कालसी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार उक्त बस नेरवा (हिमाचल प्रदेश) से पांवटा साहिब की ओर जा रही थी, जिसमें कुल 36 यात्री सवार थे। दुर्घटना में मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य यात्री घायल हो गए। घायलों को पुलिस द्वारा उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों और बस सवार यात्रियों से मिली जानकारी के अनुसार एक छोटे वाहन द्वारा ओवरटेक करने के दौरान बस चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

मृतकों का विवरण:

  1. यासमीन बेगम पत्नी नेक मोहम्मद, निवासी ग्राम क्यारला, नेरवा (हिमाचल प्रदेश), उम्र 46 वर्ष

  2. रिचा पत्नी वीरेंद्र, निवासी ग्राम बिजमल, तहसील नेरवा, जिला शिमला (हिमाचल प्रदेश), उम्र 30 वर्ष

  3. धन बहादुर पुत्र अज्ञात, निवासी ग्राम क्यारला, नेरवा (हिमाचल प्रदेश)

  4. दिनेश कुमार पुत्र मोहन सिंह, निवासी ग्राम पोपाट, जिला शिमला (हिमाचल प्रदेश), उम्र 54 वर्ष (बस चालक)

पुलिस प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है तथा हादसे से संबंधित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!