उत्तराखंडचमोलीहादसा

स्कूल बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत

स्कूल बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत

चमोली-  गोपेश्वर–चमोली मोटर मार्ग पर सड़क हादसा हो गया। ग्वीलो बैंड के पास एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कूल बस तेज गति में थी। ग्वीलो बैंड के पास बस ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार महिला सड़क पर काफी दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को तुरंत जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान मंजू देवी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *