देहरादून के परेड ग्राउंड में 05 से 08 फरवरी तक सजेगा उत्तरायणी कौथिक महोत्सव
देहरादून के परेड ग्राउंड में 05 से 08 फरवरी तक सजेगा उत्तरायणी कौथिक महोत्सव
देहरादून- राजधानी देहरादूनके परेड ग्राउंड में 5 फरवरी से 8 फरवरी तक ‘उत्तरायणी कोथिग महोत्सव’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस चार दिवसीय महोत्सव में देवभूमि उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं और कला का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
महोत्सव के बारे में जानकारी देते हुए सेवा संकल्प फाउंडेशन की अध्यक्ष गीता धामी ने बताया कि उत्तरायणी कौथिग पांच फरवरी से 8 फरवरी तक परेड ग्राउंड में चलेगा। महोत्सव में प्रतिदिन सायं को विभिन्न कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की जाएगी। साथ ही विभिन्न शैक्षिक संस्थानों के विद्यार्थियों की प्रतियोगिताएं, ऐपण प्रतियोगिताएं, व्यंजन प्रतियोगिता, देवभूमि की संस्कृति पर आधारित चित्रकला प्रदर्शनी, जन जागरूकता कार्यक्रम, कवि सम्मेलन सहित कई और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक दलों की रंगारंग परिस्थितियों भी प्रस्तुत की जाएगी, जिसमें नंदा राजजात यात्रा, सांतु-आठू पर्व,छोलिया नृत्य सहित कई सम्मिलित हैं। साथ ही गीता धामी ने बताया की कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह करेंगे। सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित उत्तरायणी महोत्सव का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध एवं प्राचीन सांस्कृतिक विरासत, लोक कला,लोक साहित्य, हस्तशिल्प, पारंपरिक खानपान, बोली भाषा और लोक परंपराओं का संरक्षण करते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।
