उत्तरकाशी जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी: एसपी कमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस और इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने किया निरीक्षण
उत्तरकाशी जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी: एसपी कमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस और इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने किया निरीक्षण
उत्तरकाशी- जिला न्यायाधीश उत्तरकाशी के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि जिला एवं सत्र न्यायालय उत्तरकाशी की ऑफिसियल मेल आईडी पर धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ है.जिसमे न्यायालय में बम रखने कि बात लिखी मिली. मामले की संवेदनशीलता एवं गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस व इंटेलीजेन्स के अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुँचकर निरीक्षण किया गया, एतिहात के तौर पर न्यायालय परिसर को खाली करवाकर वहां पर पर्याप्त संख्या में पुलिस व पीएसी के साथ दमकल व एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गयी। टेक्निकल निरीक्षण हेतु बीडीएस की टीमें पहुँच रही हैं।

एसपी उत्तरकाशी के कडे निर्देशों पर उत्तरकाशी के सभी न्यायालय परिसरों में पुलिस, इंटेलिजेन्स आदि की टीमें मुस्तैद हैं। लगातार प्रभावी चेकिंग/फ्रिस्किंग की कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा आमजनमानस से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुये बताया गया है कि उत्तरकाशी पुलिस द्वारा एसओपी के अंतर्गत सक्रियता से कार्य किया जा रहा है। धमकी भरे उक्त संदेश की जांच कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। धमकी भरा मेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश , SDM भटवाड़ी, CO उत्तरकाशी, निरीक्षक LIU, SHO कोतवाली सहित पुलिस, फायर व आपदा प्रबंधन से सम्बंधित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
