उत्तरकाशीउत्तराखंड

नौगांव में उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम’ के तहत लगा शिविर

नौगांव में उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम’ के तहत लगा शिविर

उत्तरकाशी- राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नौगांव में वृहद विशेषज्ञ चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिला अधिकारी प्रशांत आर्य के दिशा -निर्देशों के क्रम में शिविर में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार के साथ-साथ आमजन को विशेषज्ञ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी गयी।

वृहद चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा कुल 363 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें 212 बच्चे (आयु 0 से 18 वर्ष) एवं 151 अन्य लोग शामिल रहे। जांच के उपरांत 37 लाभार्थियो को दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा हड्डी एवं जोड़ो के रोग के मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर सी आर्य द्वारा 38 लोगों के अल्ट्रासाउंड किए गए। इसके अतिरिक्त शिविर में ईएनटी, मानसिक स्वास्थ्य आदि से संबंधित रोगियों की भी जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी, उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों में जन्मजात विकार, रोग, कमी एवं विकासात्मक विलंब की समय पर पहचान एवं उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराएं।

कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा श्याम डोभाल, वरिष्ठ समाजसेविका विजया जोशी, मंडलाध्यक्ष अमिता पंवार, डॉ रोहित भंडारी, डॉ मनोज असवाल, डॉ सोनम भंडारी, डॉ प्रिया त्यागी, डॉ अंकिता पुरोहित, डॉ विधि, आर बी एस के मैनेजर मनोज भट्ट, धर्मेंद्र चौहान, आर बी एस के टीम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *