उत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में महिलाओं के योगदान पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में महिलाओं के योगदान पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित

टिहरी- राजकीय महाविद्यालय खाड़ी के इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. ईरा सिंह के मार्गदर्शन में “भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं का योगदान” विषय पर वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के सभी विषयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निधि (बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राखी एवं प्रिया (बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर) ने समान अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं आयुषी नेगी (बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह ने परीक्षा कक्ष का निरीक्षण किया तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए इतिहास विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की परीक्षा-उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता के विकास के साथ-साथ इतिहास के प्रति रुचि बढ़ाने में सहायक होती हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे अकादमिक आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित किए जाने पर बल दिया।

प्रोफेसर निरंजना शर्मा ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित कर प्रतियोगिता को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!