उत्तरकाशीउत्तराखंड

उत्तरकाशी विश्वनाथ मंदिर में खेली गई भस्म होली 

उत्तरकाशी विश्वनाथ मंदिर में खेली गई भस्म होली 

उत्तरकाशी(वीरेंद्र सिंह नेगी)- उत्तरकाशी में होली पर्व के अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने आमजन के बीच पहुंचकर ऐतिहासिक काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में पारंपरिक भस्म होली खेली और पर्व के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भस्म होली हमें यह संदेश देती है कि जैसे अग्नि में समर्पित भस्म सब कुछ शुद्ध कर देती है.

वैसे ही भस्म होली से हमें अपने भीतर की बुराइयों, अहंकार, ईर्ष्या और नकारात्मकता को त्यागकर जीवन में सकारात्मकता और सद्भाव अपनाना चाहिए। विधायक ने लोगों से प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता के साथ होली मनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विश्वनाथ मंदिर के महंत, बुजुर्ग, युवा वर्ग व् महिलाओं ने लोकसंस्कृति से ओत-प्रोत रासों नृत्य प्रस्तुत कर उत्सव की रंगारंग शुरुआत की। ढोल-दमाऊं की थाप, होली गीतों की गूंज और श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता से मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय और उत्सवी माहौल में सराबोर हो उठा। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और बुजुर्गों की मौजूदगी ने आयोजन को सांस्कृतिक विरासत, आस्था और सामुदायिक एकजुटता का जीवंत उदाहरण बना दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *