उत्तराखंडक्राइम

खुलासा-देवर ने की भाभी की हत्या 

खुलासा- देवर ने की भाभी की हत्या 

हरिद्वार में दो दिन पहले हुए महिला के हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के देवर को गिरफ्तार कर लिया है।
हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में बीते शुक्रवार को दिनदहाड़े महिला की हत्या हो गई थी। महिला का शव उसके कमरे में मिला था। महिला के अपने पति के साथ संबंध ठीक नहीं थे और वह अपने देवर के साथ रहती थी। महिला और उसके देवर के बीच अवैध संबंध होने की बात भी सामने आई है।  पुलिस को देवर की भूमिका संदिग्ध लगने पर देवर से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने महिला के साथ झगड़ा होने के बाद हत्या की बात कुबूली। पुलिस ने आरोपी राम किरण को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *