रंगों के माध्यम से दिखा हिमालय और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
रंगों के माध्यम से दिखा हिमालय और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
टिहरी लेक फेस्टिवल में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, प्रतिभागियों ने प्रकृति और हिमालय को उकेरा
टिहरी- टिहरी लेक फेस्टिबल–2026 के दूसरे दिन बौराड़ी स्टेडियम, घण्टाघर परिसर में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण, डीएम नितिका खंडेलवाल और मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।
पेंटिंग प्रतियोगिता में 200 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया, जिसमें से 87 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतिभागियों ने हिमालय, प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि टिहरी झील महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम हिमालय के महत्व को दर्शाने पर आधारित हैं। उन्होंने कहा कि आगामी मेले में महिलाओं की खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण ने कहा कि चित्रकला मनुष्य को मानसिक रूप से सशक्त बनाती है तथा रचनात्मक सोच को बढ़ावा देती है।
टिहरी लेक फेस्टिवल के अंतर्गत आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता का परिणाम कल घोषित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी मो. असलम, आयोजन दल के सदस्य एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।
