उत्तरकाशीउत्तराखंड

उत्तरकाशी: ग्राम वीरपुर में नवरात्रि महापर्व के अनुष्ठान प्रारंभ 

 
उत्तरकाशी: ग्राम वीरपुर में नवरात्रि महापर्व के अनुष्ठान प्रारंभ 

उत्तरकाशी- उत्तरकाशी जनपद के विकासखंड डुंडा अंतर्गत ग्राम वीरपुर में चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर आज 19 मार्च से धार्मिक अनुष्ठानों की विधिवत शुरुआत हो गई। नवरात्रि के प्रथम दिन ग्रामीणों ने अपने वेशभूषा के साथ अपने आराध्य रिंगाली देवी की डोली के साथ श्रद्धा और उत्साहपूर्वक भव्य कलश यात्रा निकाली, जिसमें महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

यह कलश यात्रा रिंगाली देवी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर पूरे गांव में भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंदिर प्रांगण में पहुंचने के बाद पुजारियों द्वारा शुभ मुहूर्त पर विधि-विधान से कलश स्थापना की गई, जिसे चैत्र नवरात्रि के पहले दिन विशेष धार्मिक महत्व के रूप में देखा जाता है। इस अवसर पर पुजारियों ने जानकारी दी कि आगामी नौ दिनों तक मंदिर में मां भगवती की विशेष पूजा-अर्चना, हवन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे। इन अनुष्ठानों का उद्देश्य समस्त जगत, मानव समाज और प्राणियों के कल्याण की कामना करना है। गांव के लोग विधि-विधान से पूजा-पाठ में शामिल होकर व्रत-उपवास रखकर माता की आराधना कर रहे हैं।

इस आयोजन को लेकर पूरे वीरपुर गांव में विशेष उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिल रहा है, जिससे क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *