राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में सात दिवसीय एन.एस.एस. शिविर का भव्य समापन
राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में सात दिवसीय एन.एस.एस. शिविर का भव्य समापन
खाड़ी (टिहरी गढ़वाल): राजकीय महाविद्यालय खाड़ी की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का आज, 20 मार्च, को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ विधिवत समापन हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य शिशुपाल सिंह सजवाण, विशिष्ट अतिथि कल्पना पंवार अरण्य रंजन सिंह पंवार उपस्थित रहे। साथ ही अन्य अतिथियों में गंभीर सिंह एवं अन्य ग्राम सभा जन उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि, प्राचार्य एवं स्वयंसेवियों ने दीप प्रज्वलित एवं सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बैंच अलंकृत कर अतिथियों का कार्यक्रम में स्वागत किया गया। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी मीना ने सात दिवसीय शिविर की आख्य प्रस्तुत की गई । मुख्य अतिथि शिशुपाल सजवाण ने स्वयंसेवियों के कार्यों की करते हुए कहा कि एन.एस.एस. विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा की भावना विकसित करने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज का युवा कल का भविष्य है। आने वाले समय में एक अच्छा नेता और एक अच्छा नागरिक बनने को प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथि कल्पना पंवार ने स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के समापन की बधाई देते हुए कहा कि एनएसएस के स्वयंसेवी स्वयं से पहले आप की भावना के साथ समाज हित में कार्य करते हैं । उन्होंने अपने जीवन के अनुभव को छात्र-छात्राओं के मध्य प्रस्तुत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से स्वयंसेवियों को समाज से जुड़ने का मौका मिलता है। स्वयं सेवियों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक स्वयं सेवी को अपने क्षेत्र हित में कार्य करना चाहिए। श्री अरण्य रंजन पवार जी ने स्वयंसेवियों द्वारा सात दिनों तक किए गए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता कार्यों की सराहना की एवं स्थानीय सभ्यता संस्कृति को आगे ले जाने के लिए अपने स्थानीय उत्पादन, व्यंजनों एवं बीजों के संरक्षण हेतु प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्वयं सेवियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। शिविर में प्रतिभाग करने वाले स्वयं सेवियों को पुरस्कृत किया। शिविर में आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम के अन्त में प्राचार्य डॉ अरुण कुमार सिंह ने स्वयंसेवियों को सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन की बधाई देते हुए स्वयं सेवियों के प्रयासों की सराहना। उन्होंने कहा कि शिविर जिन उद्देश्यों को लेकर शुरू किया गया स्वयं सेवियों द्वारा वो उद्देश्य पूर्ण किए गए हैं। अन्त में कार्यक्रम अधिकारी मीना ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवी प्राध्यापक वर्ग कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
