राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में विश्व वन एवं जल दिवस पर चलाया स्वच्छता अभियान

खाड़ी/टिहरी- राजकीय महाविद्यालय खाड़ी टिहरी गढ़वाल में विश्व वन दिवस एवं विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में नमामि गंगा समिति के अंतर्गत एक भव्य स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नदियों एवं पर्यावरण की स्वच्छता को लेकर जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने नमामि गंगे अभियान के तहत नदियों की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने नदी किनारे जाकर साफ-सफाई अभियान भी चलाया और समाज को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सिविल जज सेवा प्राधिकरण के आलोक प्रकाश त्रिपाठी एवं अधिवक्ता राजपाल मियां उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा जल ही जीवन है, और इसकी स्वच्छता बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा यदि हम आज पर्यावरण की रक्षा नहीं करेंगे, तो आने वाली पीढ़ियों को इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा।
कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय खाड़ी के साथ-साथ इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। इस दौरान विपिन, आयुषी एवं मीनाक्षी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “स्वच्छ नदी, स्वस्थ जीवन की पहचान है—इसे सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है।”
यह कार्यक्रम पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छता के प्रति लोगों को प्रेरित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ। कार्यक्रम में डॉ. निरंजना शर्मा, डॉ. सीमा पांडेय, डॉ. शन्नवर, मीना, डॉ. संगीता बिजल्वाण जोशी, डॉ. मीनाक्षी कार्यक्रम में डॉ. निरंजना शर्मा, डॉ. सीमा पांडेय, डॉ. शन्नवर, मीना, संगीता बिजल्वाण जोशी, मीनाक्षी, आशीष पुंडीर, मनीषा, दीपक, पंकज और हितेश उपस्थित रहे।