उत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर वसूला 2.80 लाख से अधिक का जुर्माना  

पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर वसूला 2.80 लाख से अधिक का जुर्माना 
नैनबाग (शिवांश कुंवर)- जनपद में सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए एसएसपी आयुष अग्रवाल के सख्त निर्देशों पर  कोतवाली पुलिस कैम्पटी ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर उल्लंघनकर्ताओं से 536 नगद  चालान में 2,80,500 रुपये धनराशि वसूली गई। साथ ही 10 चालान भी काटे।  पुलिस ने स्थानीय निवासियों और पर्यटकों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट और वैध दस्तावेजों का प्रयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *