उत्तराखंडनैनबाग

नैनबाग में वर्ष प्रतिपदा उत्सव पर निकला पथ संचलन,

 

नैनबाग में वर्ष प्रतिपदा उत्सव पर निकला पथ संचलन

नैनबाग (शिवांश कुंवर): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खण्ड नैनबाग द्वारा वर्ष प्रतिपदा के पावन अवसर पर नैनबाग बाजार में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवकों ने पूर्ण अनुशासन और एकरूपता के साथ सहभागिता करते हुए नगरवासियों का ध्यान आकर्षित किया।

पथ संचलन निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए पूरे बाजार क्षेत्र में भ्रमण करता रहा, जहां जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

उपस्थित जनसमूह ने स्वयंसेवकों के अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र सेवा के भाव की सराहना की।

इस अवसर पर संघ पदाधिकारियों ने वर्ष प्रतिपदा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे भारतीय नववर्ष का प्रतीक बताया और समाज को एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *