अल्मोड़ाउत्तराखंड

कांग्रेस ने जनपद की तहसीलों एवं उप-तहसीलों में प्रशासनिक अव्यवस्थाओं को लेकर अपर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन 

कांग्रेस ने जनपद की तहसीलों एवं उप-तहसीलों में प्रशासनिक अव्यवस्थाओं को लेकर अपर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन 
उत्तरकाशी
कांग्रेसजनों ने जनपद की वास्तविक स्थिति को उजागर करते हुए बताया कि अधिकांश तहसीलों एवं उप-तहसीलों में एसडीएम एवं तहसीलदार नियमित रूप से अपने कार्यालयों में उपस्थित नहीं रहते, जिसके कारण आम जनता के छोटे-बड़े राजस्व संबंधी कार्य लंबित पड़े हैं।इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इसके साथ ही पटवारी चौकियों की स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है। अधिकांश पटवारी चौकियां या तो बंद पड़ी हैं या खंडहर में तब्दील हो चुकी हैं, और पटवारी भी अपने कार्यस्थलों पर नियमित रूप से उपलब्ध नहीं रहते। परिणामस्वरूप दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले ग्रामीणों को अपने मामूली कार्यों के लिए भी जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिससे उनका समय और धन दोनों व्यर्थ हो रहा है।
कांग्रेस के पदाधिकारी व् कार्यकर्ताओ  ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार जनहित के मुद्दों से पूरी तरह विमुख हो चुकी है। सरकार में बैठे जिम्मेदार लोग जनता की समस्याओं के समाधान की बजाय केवल कमीशनखोरी और निजी स्वार्थों में लिप्त हैं। विकास के नाम पर केवल दिखावा किया जा रहा है, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल विपरीत है।
 ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि:
•सभी तहसीलों एवं उप-तहसीलों में एसडीएम एवं तहसीलदार की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
•सभी पटवारी चौकियों को पुनः सक्रिय कर वहां नियमित रूप से पटवारियों की तैनाती की जाए।
•जर्जर एवं खंडहर हो चुकी पटवारी चौकियों का शीघ्र पुनर्निर्माण कराया जाए।
उत्तरकाशी कांग्रेस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो पार्टी को जनहित में तहसील परिसरों एवं पटवारी चौकियों में तालाबंदी और व्यापक धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से विजेंद्र नौटियाल, कनकपाल सिंह परमार (पूर्व प्रमुख, डुंडा), नवीन भंडारी, पपेंद्र नेगी, सूर्यबल्लभ नौटियाल, विपिन नौटियाल, कविता जोगेला, एकादशी, राखी राणा, सुधीश पंवार,भगवान चंद्र, रमन कटैथ, सुनील रावत, प्रकाश  सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *