उत्तराखंड

एक्शन मोड में एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल: दून पुलिस ने पार्कों और सड़कों पर चलाया सघन चेकिंग अभियान  

एक्शन मोड में एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल: दून पुलिस ने पार्कों और सड़कों पर चलाया सघन चेकिंग अभियान  

देहरादून (अमित नौटियाल)- जनपद में आमजन की सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन में दून पुलिस अलर्ट मोड में है। अपराधियों और संदिग्ध तत्वों पर नकेल कसने के लिए सभी थाना क्षेत्रों में दिन और रात का सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। आज सुबह से ही सभी थाना क्षेत्रों में स्थित सार्वजनिक स्थानों और पार्कों के पास गौरा पुलिस टीम और यातायात पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मॉर्निंग वॉक और अपने काम पर जाने वाले व्यक्तियों से पुलिस ने बातचीत करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए उपलब्ध है। इस दौरान अनावश्यक और संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ की गई। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने सभी अधीनस्थों को निर्देशित किया है कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनपद देहरादून में सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *