जिले के मुख्य द्वार पर कूड़े का अंबार: नगरपालिका की लापरवाही पर भड़के अमरीकन पुरी
जिले के मुख्य द्वार पर कूड़े का अंबार: नगरपालिका की लापरवाही पर भड़के अमरीकन पुरी
उत्तरकाशी- उत्तरकाशी नगर पालिका क्षेत्र में तांबाखानी के स्वागत गेट के निकट कूड़े का बढ़ता ढेर अब गंभीर समस्या बन रहा है। यह स्थान नगर का मुख्य प्रवेश द्वार है, जहां से होकर आगामी यात्रा सीजन में हजारों श्रद्धालु एवं पर्यटक प्रवेश करेंगे। ऐसे में यह दृश्य उत्तरकाशी की छवि को धूमिल कर रहा है। एकतरफ पुराना कूड़ा 100 प्रतिशत उठा दिया गया है दूसरी ओर प्रतिदिन का उठने वाला कूड़ा पुनःइकठ्ठा होने लगा है।
वही अमेरिकन पूरी का कहना है कि भीषण गर्मी में कूड़े से उठ रही बदबू और फैलती गंदगी स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन रही है। यदि समय रहते इसे नियंत्रित नहीं किया गया, तो बीमारियों के फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
स्वच्छता समिति द्वारा लगभग 3 माह पूर्व ही नगरपालिका को स्पष्ट सुझाव दिया गया था कि तांबाखानी क्षेत्र में लगभग 30 मीटर आगे बैरिकेटिंग की जाए, ताकि कूड़े का ढेर पीछे की ओर न बढ़ सके।एवं प्रतिदिन इकट्ठा कूड़े का ढेर साफ किया जाए। लेकिन इस पर जिम्मेदार नगरपालिका प्रशासन द्वारा तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
यह भी देखा जा रहा है कि स्वच्छता समिति को दरकिनार कर टेंडर, भुगतान एवं निविदा से जुड़े निर्णय लिए जा रहे हैं, जो नियमों के अनुरूप नहीं है। जबकि समिति गठन के बाद इन विषयों पर समिति की भूमिका अनिवार्य होती है।
पुरी ने आरोप लगाते हुए कहा नगरपालिका बोर्ड जहां स्वच्छता सुधार के लिए प्रयासरत है, वहीं विभागीय स्तर पर हो रही लापरवाही इस समस्या को बढ़ाने का काम कर रही है।
यात्रा सीजन शुरू होने में अब मात्र कुछ दिन शेष हैं। यदि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो उत्तरकाशी आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत कूड़े के ढेर से होगा.जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण होगा।
