अंबेडकर जयंती: समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने घंटाघर और डीएल रोड पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धा-सुमन
उन्होंने कहा कि यह दिन हमें समानता न्याय और बंधुत्व का संदेश देता है और हमें बाबा साहेब का प्रसिद्ध मंन्त्र शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो के आदर्शों को अपना कर एक समतामूलक समाज के निर्माण के लिये सदैव तत्पर रहना चाहिये।
समाज कल्याण मंत्री ने यह भी कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब लोकतंत्र की जीवंत पाठशाला थे जिन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में अविस्मरणीय योगदान दिया है और बाबा साहेब का सम्पूर्ण जीवन ही मानव कल्याण के लिये समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि समाज डॉ. अम्बेडकर के बहुमूल्य योगदान को कभी भुला नहीं सकता है। बाबा साहेब सामाजिक न्याय के प्रतीक थे तथा एक दलित परिवार से उठकर वे आजाद भारत के पहले कानून मंत्री बने।
इस अवसर पर भाजपा कानपुर मण्डल अध्यक्ष राहुल लारा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता उमा नरेश तिवारी, अजय आकाश, देविका रानी, तारा देवी सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
