उत्तराखंड

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे कंडीसौड़ के पास स्यांसू में भारी भूस्खलन से बंद

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे कंडीसौड़ के पास स्यांसू में भारी भूस्खलन से बंद

कंडीसौड़ (सुनील जुयाल)- ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे NH-94 कंडीसौड़ के पास स्यांसू में भारी भूस्खलन के कारण आए मलबे से बंद हो गया है। वहीं चारधाम यात्रियों सहित स्थानीय यात्री भी मार्ग के दोनों तरफ फंसे हैं। कुछ वाहन वाया मैण्डखाल लिंक मोटर मार्ग से गंतव्य को निकल रहे हैं।

शुक्रवार दोपहर दो बजे अचानक भूस्खलन प्रारम्भ हुआ और देखते ही देखते भारी मलबे से लगभग तीस मीटर भाग मलवे से भरकर नीचे खाई की ओर लुढ़क गया। निरन्तर, मलबा गिरना जारी है। दोनों तरफ वाहनों की लाईन लग गई। सैकड़ों तीर्थ यात्री और स्थानीय यात्री सड़क अवरुद्ध होने के कारण फंस गए। सूचना पर थानाध्यक्ष पंकज देवरानी एवं तहसीलदार किशन सिंह महंत मौके पर पहुंचे। ऑलवेदर रोड निर्माण कम्पनी की एक मशीन डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची है किन्तु लगातार मलवा आने से सड़क खोलने में परेशानी हो रही है। सड़क का जिम्मा संभालने वाले बीआरओ का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। काफी वाहन पच्चीस किमी अतिरिक्त दूरी से बाया मैण्डखाल लिंक मोटर मार्ग से अपने गंतव्य को निकल रहे हैं। लिंक मोटर मार्ग सिंगल लेन होने के कारण दोनों तरफ से वाहन आने से जाम की स्थिति बनने के साथ ही खतरा भी बना हुआ है।

मैंडखाल बाजार के बस स्टैंड के पास लोक निर्माण विभाग के द्वारा किसी भी स्थान के साइन बोर्ड नहीं लगाया गया है। जिसके कारण वाहन चालकों को उत्तरकाशी की तरफ जाने के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में व्यापार मंडल के सदस्य सुनील प्रसाद सहित  अन्य सहयोगियों ने वैकल्पिक व्यवस्था के लिए हल्का साइन बोर्ड लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *