पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत का कांग्रेस पर तीखा हमला, राजनीतिक स्वार्थ ने रोका महिलाओं का हक- विनीता रावत
पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत का कांग्रेस पर तीखा हमला, राजनीतिक स्वार्थ ने रोका महिलाओं का हक- विनीता रावत
दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोकसभा में नारी सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण बिल पर अपेक्षित समर्थन नहीं मिल पाया और यह पारित नहीं हो सका। यह केवल एक विधेयक नहीं था, बल्कि देश की आधी आबादी के अधिकारों, सम्मान और भविष्य से जुड़ा विषय था।
सरकार ने नारी शक्ति को आगे बढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस, ने इसमें सहयोग करने के बजाय राजनीतिक स्वार्थ को प्राथमिकता दी। यह रवैया न केवल निराशाजनक है, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण की भावना के भी विपरीत है।
आज देश की महिलाओं में जागरूकता और आत्मसम्मान का जो भाव है, वह बताता है कि वे अब अपने अधिकारों के लिए स्वयं खड़ी होने को तैयार हैं। यही समय है जब अधिक से अधिक महिलाओं को राजनीति में अवसर दिया जाए।
साथ ही विनीता रावत ने कहा प्रधानमंत्री मोदी से निवेदन है कि आगामी चुनावों में महिलाओं को अधिकतम प्रतिनिधित्व दिया जाए, कम से कम 50% टिकट महिलाओं को प्रदान कर उन्हें नेतृत्व का अवसर दें। मुझे पूर्ण विश्वास है कि देश की सशक्त महिलाएं अपने कार्यों से हर उस मानसिकता को जवाब देंगी, जो उन्हें आगे बढ़ने से रोकना चाहती है।
