उत्तरकाशीउत्तराखंड

उत्तरकाशी जिला अस्पताल को मिली दो और नई डायलिसिस मशीन की सौगात, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने किया डायलिसिस मशीन का उद्घाटन

उत्तरकाशी जिला अस्पताल को मिली दो और नई डायलिसिस मशीन की सौगात, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने किया डायलिसिस मशीन का उद्घाटन

 

उत्तरकाशी

विधायक सुरेश चौहान ने जिला अस्पताल उत्तरकाशी को दो और नयी डायलिसिस मशीन की सौगात दी, जिनकी संख्या अब बढ़कर 8 (आठ) हुई।उत्तरकाशी जिला अस्पताल में अभी तक कोई डायलिसिस सेंटर ना होने के चलते किडनी के मरीजों को देहरादून ऋषिकेश जेसे बड़े अस्पताल में अपना इलाज कराना पड़ता था जिसमें उनको भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था.

 

जिला मुख्यालय में डायलिसिस सुविधा ना होने के चलते कई लोगों को किराए पर कमरा लेकर अपना इलाज कराना पड़ता था और कई लोग एक हफ्ते में दो- दो चक्कर लगाते थे जिससे इन परिवारों को आर्थिक बोझ के साथ साथ समय की बरबादी का सामना करना पड़ता था।

 

विधायक सुरेश चौहान ने बताया कि जब मैं 2022 में चुनाव जीता तो मैं देहरादून एवं ऋषिकेश के अस्पतालों में गया जहां बडी संख्या में उत्तरकाशी जनपद के कई मरीजों से मुलाकात हुई तब मैंने संकल्प लेकर अपने जनपद में डायलिसिस केंद्र होने के दिशा में काम करना शुरू किया.साथ ही गंगोत्री विधायक ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का और हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले महाराज व मंगला माता का जिन्होंने उन सभी मरीजों की समस्या को समझा और उनके द्वारा पहले साल दो मशीनें लगाई गई, उसके बाद चार अन्य मशीनें लगाई जिनकी संख्या 6 हुई लेकिन 113 लोगों की संख्या होने पर डायलिसिस मशीनें कम पड़ी जिसके लिए हमने बढ़ाने का प्रयास किया और आज दो और मशीन की सौगात के साथ कुलमिलाकर 8 आठ मशीनें लग चुकी है और इन सभी मशीनों से लगभग 113.115 लोगों का सचल डायलिसिस निरंतर किया जायेगा।

 

वहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों ने विधायक सुरेश चौहान का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह हमारे लिए संजीवनी है हम पहले देहरादून ऋषिकेश जेसे शहरों में जगह जगह भटकते थे.फिर भी नम्बर नहीं आता था लेकिन विधायक के प्रयासों से पहली बार उत्तरकाशी में डायलिसिस मशीनें मिली और आज हम खुश हैं कि हमारे नजदीकी अस्पताल उपचार चल रहा है और हम खुश हैं।

 

इस मौके पर विधायक सुरेश चौहान ने एक एक मरीजों के पास जाकर उनकी कुशल-क्षेम ली और उनकी स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए मरीजों का ढांढस बंधाया।

 

इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी अधिकारी डॉ बी एस रावत , प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रेम पोखरियाल, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश भंडारी, धर्मेंद्र पंवार, प्रदीप राणा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *