उद्यान निदेशक सुंदर लाल सेमवाल ने किया राजेश सजवाण के बगीचे का स्थलीय निरीक्षण
उद्यान निदेशक सुंदर लाल सेमवाल ने किया राजेश सजवाण के बगीचे का स्थलीय निरीक्षण
नैनबाग(अमित नौटियाल)- नैनबाग के मिरियागांव स्थित राजेश सजवाण के उद्यान का उद्यान निदेशक सुंदर लाल सेमवाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान विभाग के उच्च अधिकारियों और प्रगतिशील बागवानों ने जाइका मिशन और राज्य की नई उद्यान नीति के कार्यान्वयन पर विस्तृत चर्चा की। उद्यान निदेशक के साथ अपर कृषि अधिकारी नरेन्द्र नगर सचिन कुमार, जिला उद्यान अधिकारी अरविंद शर्मा और उद्यान पंडित कुंदन सिंह पंवार सहित विभाग के कई विशेषज्ञों ने बगीचे का अवलोकन किया। अधिकारियों ने बागवानों को नई तकनीकी और सरकारी योजनाओं के माध्यम से उत्पादन बढ़ाने के टिप्स दिए।

उद्यान उद्यमी राजेश सजवाण ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा निदेशक और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन और प्रेरणा से बागवानी के क्षेत्र में नए प्रयोग करने और आधुनिक नीति के साथ आगे बढ़ने का संबल मिलता है।

इस अवसर पर एनडीओ योगेश भट्ट, उद्यान विशेषज्ञ अभिषेक गुप्ता, क्षेत्र पंचायत सदस्य अजवीर, संदीप मल्याल, अभिषेक कवि, भूपेश जोशी, मनोज कवि, बिपिन रावत, जयवीर नेगी, नितेश मल्याल, सुनील कुमार डोगरा, मुकेश असवाल, मुकेश कैंतुरा, दिगंबर चौहान, जगमोहन कंडारी, अर्जुन चौहान, संदीप राणा, मुनेश मल्याल, सुल्तान सिंह, सुशील राणा, जयपाल सिंह सजवाण, नवीन असवाल, सूरज चौहान, अमित चौहान, शमशेर चौहान, अनिल भंडारी आदि उपस्थित रहे।
