उत्तराखंडकार्रवाईदेहरादून

विकासनगर में अवैध शराब कारोबारियों पर चला चाबुक, 20 लीटर शराब के साथ 100 KG लहन नष्ट

विकासनगर में अवैध शराब कारोबारियों पर चला चाबुक, 20 लीटर शराब के साथ 100 KG लहन नष्ट

विकासनगर- जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून की टीम ने शराब की अवैध बिक्री और निर्माण की रोकथाम के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विकासनगर क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी की है। टीम ने दो अलग-अलग स्थानों से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब, 100 KG लहन और देशी शराब के पाउच बरामद किए हैं। इस संबंध में दो महिलाओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला तस्करों की पहचान जागृति देवी और मनीषा के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी महिलाओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रवर्तन दल की इस कार्रवाई से शराब की अवैध बिक्री और तस्करी करने वाले कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का दावा है कि शराब के खिलाफ जनपदीय प्रवर्तन दल का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जा सके। बता दे कि इन दोनों पूरे राज्य में शराब की अवैध बिक्री और तस्करी को रोकने के लिए पुलिस आबकारी विभाग की टीम सतर्क नजर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी लगातार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि शराब की अवैध बिक्री और तस्करी किसी भी रूप में ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *