उत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

वनाग्नि पर सख्त रुख: मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल धीरज पांडेय बोले, आग लगाने वालों पर दर्ज होंगे मुकदमे

वनाग्नि पर सख्त रुख: मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल धीरज पांडेय बोले, आग लगाने वालों पर दर्ज होंगे मुकदमे

धनोल्टी एक्सप्रेस न्यूज़ 

नैनबाग (शिवांश कुंवर)- क्षेत्र में बढ़ती वनाग्नि की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने अब कड़ा रुख अपना लिया है। मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल धीरज पांडेय और यमुना वृत की वन संरक्षक नीतू लक्ष्मी ने संयुक्त रूप से मसूरी वन प्रभाग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि जंगलों में आग लगाने वाले शरारती तत्वों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

निरीक्षण के दौरान उच्चाधिकारियों ने फायर क्रू स्टेशन का गहन जायजा लिया और फील्ड स्टाफ की मुस्तैदी को परखा। धीरज पांडेय ने मौके पर मौजूद फायर गार्ड और बीट अधिकारियों से वनाग्नि शमन उपकरणों के संचालन की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाए और रिस्पॉन्स टाइम न्यूनतम रखा जाए, ताकि आग को फैलने से रोका जा सके।

गढ़वाल मुख्य वन संरक्षक धीरज पांडेय ने यह भी स्पष्ट किया कि वन क्षेत्रों में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमे दर्ज किए जाएंगे। बीट अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इस दौरान मसूरी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी अमित कुंवर, उप प्रभागीय वनाधिकारी उदय नंद गौड़, दिनेश नौडियाल, कैम्पटी रेंज वनक्षेत्राधिकारी अमिता थपलियाल, उप रेंजर जतन दास, वन दरोगा गजेन्द्र दत्त गौड़, परिसी थपलियाल सहित वन बीट अधिकारी विवेक डोभाल, विपिन वर्मा,अजीत कैंतुरा, गीता राणा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!