उत्तराखंडदेहरादून

आबकारी विभाग का अवैध शराब पर बड़ा प्रहार, दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में लहन नष्ट

आबकारी विभाग का अवैध शराब पर बड़ा प्रहार, दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में लहन नष्ट

 

 

देहरादून: अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध शराब का जखीरा बरामद किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि मुखबिर की सटीक सूचना पर टीम ने विकासनगर के शाहपुर धर्मावाला में सरोज के घर पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान मौके से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। साथ ही, शराब बनाने के लिए रखा गया लगभग 150 किलो लहन बरामद हुआ, जिसे टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। वहीं दूसरी ओर टीम ने देहरादून के रायपुर क्षेत्र के मामचंद चौक स्थित एक घर की तलाशी ली। तस्कर अनुज कुमार से 43 पव्वे माल्टा, 51 पव्वे विभिन्न ब्रांड की व्हिस्की और 06 केन बियर बरामद हुई।

दोनों ही मामलों में अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया।

 

प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त प्रेरणा बिष्ट ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास अवैध शराब से संबंधित कोई भी गतिविधि हो रही है, तो उसकी सूचना तुरंत विभाग को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *