उत्तरकाशीउत्तराखंड

विकास खंड स्तर पर खुलेंगे पीरुल संग्रह केंद्र, महिलाओं को मिलेगा रोजगार 

विकास खंड स्तर पर खुलेंगे पीरुल संग्रह केंद्र, महिलाओं को मिलेगा रोजगार 

 

उत्तरकाशी(रोबिन वर्मा)- उत्तरकाशी जनपद के नौगांव विकासखंड में पीरुल (चीड़ की पत्तियां ) के संबंध में खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे खंड विकास अधिकारी ने बताया कि विकास खंड स्तर पर 2 संग्रहण केंद्र स्थापित किए जाने हैं । इसमें एन.आर.एल.एम. के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूह / कलस्टर लेवल फेडरेशन को पिरुल संग्रहण कार्य में अधिक से अधिक सम्मलित किया जाना है। पिरुल संग्रहण हेतु 10 रु. प्रति किलोग्राम की दर से वन विभाग द्वारा भुगतान किया जाना है। जिससे महिलाओं की आजीविका मे वृद्धि होगी तथा जंगल भी आग की चपेट से बच जायेगे। बीएस चौहान क्षेत्रीय वन अधिकारी के द्वारा बताया गया कि वर्तमान हमारी 4 रैन्ज है । जिसमें हर पंचायत में वन सरपंच द्बारा पिरुल एकत्रित किया जाता है । स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को आपस समन्वय बनाकर पिरूल एकत्रित किया जा सकता है । इसमें भुगतान वन सरपंच के माध्यम से किया जायेगा।

इस दौरान ब्लाक मिशन प्रबन्धक द्बारा बताया कि सर्वप्रथम एनआरएल एम के अन्तर्गत गठित कलस्टर मे समूह की महिलाओं के साथ बैठक कर वन विभाग रैन्ज वाइज योजना तैयार की जायेगी। जिसमें महिलाओं द्वारा रूची भी बढ़ागी। ग्राम पंचायत भटिया की ग्राम संगठन की अध्यक्षा ने अवगत कराया कि हमारी पंचायत पिरुल सग्रहण के लिए भूमि उपलब्ध है । खंड विकास अधिकारी ने बताया कि विकास खंड में 2 संग्रहण केंद्र स्थापित हेतु स्थान का चयन के लिए जो भूमि की आवश्यकता है जिसका परिमाप लगभग 15 मी ० चौ०x 35 ल० मी० है। जिसमें पिरुल कलेक्शन सेंटर बनाया जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *