उत्तराखंड

विकास की रफ्तार: मंत्री खजानदास ने विधानसभा वासियों को दिया करोड़ों का तोहफा

 

विकास की रफ्तार: मंत्री खजानदास ने विधानसभा वासियों को दिया करोड़ों का तोहफा
 
5.80 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास और भूमि पूजन  
 
देहरादून- आगामी ग्रीष्मकालीन सीजन को देखते हुए समाज कल्याण मंत्री और क्षेत्रीय विधायक खजानदास ने अपने विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को पेयजल और स्वच्छता के क्षेत्र में बड़ी राहत दी है। मंत्री खजानदास ने करनपुर और डालनवाला के विभिन्न वार्डों के लिए 5.80 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का शिलान्यास और भूमि पूजन किया।

योजनाओं के तहत मुख्य रूप से सिद्धेश्वर मंदिर के पास नए नलकूप का निर्माण, मोहिनी रोड से इन्दर रोड तक राइजिंग मेन लाइन बिछाने, और वार्ड संख्या 13, 14, 15 व 16 की गलियों में नई पाइपलाइन डालने जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। साथ ही ई.सी. रोड और आराघर क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीक से सीवर लाइन के विस्तारीकरण का कार्य भी शुरू किया गया है, जिससे स्थानीय जनता को वर्षों पुरानी समस्याओं से निजात मिलेगी।

गौरतलब है क्षेत्रवासियों द्वारा पिछले काफी समय से पेयजल और सीवर लाइनों के सुधारीकरण की मांग की जा रही थी, जिसका जनहित में तत्काल संज्ञान लेते हुए विधायक ने अधिकारियों को क्षेत्र की क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं के पुनर्निर्माण हेतु प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश दिये, जिस पर विधायक ने जनहित में शासन से 5.80 करोड़ रुपए की स्वीकृति दिलाते हुए निर्माण कार्यों का भूमि पूजन कर जनमानस की समस्याओं का समाधान किया।

इस अवसर पर मंत्री खजान दास ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिये कि निर्माण कार्य हर हाल में समय अवधि में पूरे किये जाय। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि काम में कोई भी कमी पाई गई, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।कहा कि भाजपा सरकार की जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए स्पष्ट नीति है। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के विकास के लिए विजन के रूप में काम कर रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी यह गलतफहमी न पाले कि उनके ऊपर कोई नजर नही रखता है। मुख्यमंत्री जी स्वयं समय-समय पर क्षेत्र की हर एक निर्माणाधीन योजनाओं उनकी गुणवत्ता एवं क्षेत्र में अन्य समस्याओं की जानकारी लेते रहते हैं।

कैबिनेट मंत्री खजान दास ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री की त्वरित कार्य शैली का ही परिणाम है कि आज हर एक विकास कार्य समय अवधि में पूर्ण हो रहे हैं जिससे एक और सरकारी धन की बचत होती है। वही दूसरी और जनमानस तो समय पर तमाम विकास योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री धामी की स्पष्ट एंव पारदर्शी नीति का ही फल है कि आज तमाम विकास कार्यों को समय से स्वीकृतियां प्राप्त हो रही है। निर्माण कार्य में होने वाले अनावश्यक विलंब के कारण निर्माण कार्य की लागत मे होने वाली वृद्धि पर भी अंकुश लगा है।

इस अवसर पर दायित्वधारी अशोक वर्मा, भगवत प्रसाद मकवाना, रकेश ओबरॉय, विपिन नागलिया, पार्षद रोहन चन्देल, अधीक्षण अभियन्ता जल संस्थान राजीव सैनी, मण्डल अध्यक्ष भाजपा पूनम शर्मा, राहुल लारा, भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपाल पुरी, जल संस्थान के अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधिगण और क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *