उत्तराखंडऋषिकेशकार्रवाईक्राइम

शराब तस्करों के खिलाफ आबकारी विभाग का कड़ा प्रहार, भारी मात्रा में कच्ची शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

शराब तस्करों के खिलाफ आबकारी विभाग का कड़ा प्रहार, भारी मात्रा में कच्ची शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

 

 

रायवाला: आबकारी विभाग का शराब तस्करों के खिलाफ कड़ा प्रहार जारी है। आबकारी विभाग ने देर रात नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। आबकारी टीम ऋषिकेश और जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रायवाला क्षेत्र में एक चार पहिया वाहन से 240 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

 

 

बता दें कि देर रात आबकारी टीम ऋषिकेश और जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून ने रायवाला क्षेत्र में चार पहिया वाहन में कच्ची शराब की तस्करी कर ऋषिकेश क्षेत्र में लाए जाने की सूचना मिली। टीम ने वाहन का पीछा कर तस्करों को सत्यनारायण मंदिर के समीप पकड़ लिया। वाहन से लगभग 240 लीटर कच्ची शराब आठ कट्टों के भीतर से बरामद हुई। प्रत्येक कट्टे में 30 पाउच बरामद हुए ,जिसकी शराब की मात्रा लगभग 1 लीटर है। मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर तस्करों ने बताया कि वह शराब काशीपुर मुकुंदपुर से तैयार करके ऋषिकेश के मनसा देवी क्षेत्र में बिक्री करने के लिए लाई गई थी। एक तस्कर काशीपुर निवासी है, जबकि गिरफ्तार किए गए दो अन्य तस्कर मनसा देवी ऋषिकेश निवासी हैं।टीम ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया गया है। तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। टीम का नेतृत्व आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने किया।

 

टीम में उप आबकारी निरीक्षक पान सिंह राणा,उमराव राठौर,आशीष प्रकाश, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, दीपा,गोविंद,राकेश,हेमंत, कांस्टेबल आशीष चौहान, सोनम शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *