उत्तराखंडदेहरादून

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, धामी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान 

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, धामी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान 

 

 

नैनबाग(अमित नौटियाल)- भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत का नैनबाग पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में आयोजित मासिक बैठक में उन्होंने शिरकत की। बैठक के दौरान रावत ने विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों का अभिनंदन किया और संगठन की मजबूती पर बल दिया।

 

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की। साथ ही विभिन्न मोर्चे के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए आह्वान किया।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं और प्रदेश प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। साथ ही सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना को आत्मसात करते हुए उत्तराखंड को विकास के नए शिखर की ओर अग्रसर कर रहे हैं। कहा कि प्रदेश में हो रहे चहुंमुखी विकास कार्यों के कारण जनता का विश्वास सरकार के प्रति लगातार बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री धामी जन-अपेक्षाओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को धरातल पर गति दे रहे हैं। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।

 

बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश पंवार, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दिनेश राणा, महामंत्री मुन्ना सिंह पंवार, सुनील सेमवाल, राहुल पंवार, होशियार सिंह, अनूप थपलियाल, जगत लाल डोगरा, मोहन सिंह सजवाण, मनोज पंवार, शुभम बिजल्वाण, रोहित असवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता सेमवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह पंवार, प्रधान सुरेश कैंतुरा, राजेंद्र चौहान, गौतम उनियाल, सरदार सिंह, नवीन असवाल, सुनील नेगी, सरदार सिंह रावत, अजय पंवार, प्रधान नीलम जौनपुरी, सविता रमोला, श्वेता राणा, नीतू पंवार, संगीता पंवार, सीमा रावत, रॉबिन सजवाण सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *