उत्तराखंडदेहरादूनहरिद्वार

*हलाला पीड़िता की कानूनी लड़ाई का खर्च उठाएगा उत्तराखंड वक्फ बोर्ड, मंत्री खजान दास ने दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश*

हलाला पीड़िता की कानूनी लड़ाई का खर्च उठाएगा उत्तराखंड वक्फ बोर्ड, मंत्री खजान दास ने दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश*

देहरादून-

हरिद्वार जिले के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के ग्राम बंदरजूद निवासी हलाला और तीन तलाक के खिलाफ आवाज उठाने वाली मुस्लिम पीड़िता के पक्ष में राज्य सरकार मजबूती से खड़ी हो गई है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने पीड़िता के साहस को सलाम करते हुए उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष से उसकी कानूनी लड़ाई का पूरा खर्च और जीवन-यापन का भार उठाने का अनुरोध किया है, ताकि आर्थिक तंगी न्याय की राह में रोड़ा न बने। इसके साथ ही एसएसपी हरिद्वार को पीड़िता और उसके भाई की सुरक्षा पुख्ता करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

 

 

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने इस प्रकरण पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हरिद्वार के बुग्गावाला थाना क्षेत्र की बहन ने जो साहस दिखाया है, वह पूरे प्रदेश की महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मुख्यमंत्री  के कुशल नेतृत्व में लागू की गई समान नागरिक संहिता आज धरातल पर अपना प्रभाव दिखा रही है। यह प्रकरण इस बात का प्रमाण है कि UCC केवल एक कानून नहीं, बल्कि हर पीड़ित महिला के लिए न्याय का एक मजबूत कवच है। कहा कि हलाला, तीन तलाक और इस प्रकार की समस्त कुप्रथाएँ हमारे मुस्लिम समाज की बहन-बेटियों के साथ अन्याय हैं और इन्हें धर्म की आड़ में कदापि उचित नहीं ठहराया जा सकता। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग इस पीड़िता के साथ पूरी तरह खड़ा है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उन्हें शीघ्र एवं पूर्ण न्याय मिले।

 

उत्तराखंड की धरती पर समान नागरिक संहिता (UCC) के लागू होने के बाद यह प्रकरण इस बात का जीवंत प्रमाण है कि क़ानून अब केवल दस्तावेजों में नहीं, बल्कि धरातल पर हर पीड़ित महिला के साथ खड़ा है। राज्य में विवाह पंजीकरण प्रतिदिन 67 से बढ़कर 1,400 तक पहुँचना इस बात का प्रमाण है कि महिलाएँ अब कानून पर भरोसा कर रही हैं और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो रही हैं। यह सरकार प्रतिबद्ध है कि प्रदेश की कोई भी माँ, बहन या बेटी अन्याय सहने को विवश न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *