उत्तराखंडनैनबाग

राईका नैनबाग में अंतर-सांस्कृतिक संवाद: सात देशों के अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों ने जाना पहाड़ का जनजीवन

राईका नैनबाग में अंतर-सांस्कृतिक संवाद: सात देशों के अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों ने जाना पहाड़ का जनजीवन

 

नैनबाग

सरदार सिंह रावत राजकीय इण्टर कॉलेज, नैनबाग, टिहरी गढ़वाल में सात देशों के विदेशी छात्र-छात्राओं ने अंतर-सांस्कृतिक संवाद के लिए विद्यालय भ्रमण जीवन की ज्योति ट्रस्ट के संचालक जयपाल सिंह कंडारी के नेतृत्व में किया। सभी का विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० चन्द्रशेखर नौटियाल और समस्त स्टाफ ने विद्यालय आगमन पर भव्य स्वागत किया।

बता दें कि गढ़वाल क्षेत्र में “गढ़ यात्रा” के माध्यम से सांस्कृतिक, पर्यावरणीय, कृषि बागवानी जागरूकता और संरक्षण के उद्देश्य से गढ़वाल के विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृति, परंपराओं और जीवन शैली को प्रत्यक्ष रूप से समझने अनुभव करना और उनके संरक्षण और संवर्धन के लिए 7 देशों के अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी आए। ये विद्यार्थी विभिन्न देशों से आए हैं। सामुदायिक विकास, नेतृत्व तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान का प्रशिक्षण/अनुभव प्राप्त कर रहे हैं। वे भारत की संस्कृति को समझने और अपनी संस्कृति साझा करने के उद्देश्य से आए हैं। उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ संक्षिप्त संवाद सत्र आयोजित किया, जिसमें उन्होंने बच्चों के साथ बातचीत कर शिक्षाप्रद गतिविधियाँ की गई । परस्पर एक-दूसरे की संस्कृति से परिचित हुए यह कार्यक्रम ज्ञान और संस्कृति की दृष्टि से बहुत उपयोगी रहा।

इस अवसर पर अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र पंवार, राहुल पंवार, यशवीर रावत सहित विद्यालय के संपूर्ण स्टाफ एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *