आप नेता अरुण गुसाईं ने नैनबाग में शुरू किया जनसंपर्क अभियान
आप नेता अरुण गुसाईं ने नैनबाग में शुरू किया जनसंपर्क अभियान
नैनबाग (शिवांश कुंवर)- आम आदमी पार्टी के नेता अरुण गुसाईं ने धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के नैनबाग में व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान शुरू कर दिया है। अरुण गुसाईं ने भुटगांव ग्रामसभा से लेकर सुरांशु तक जनसंपर्क किया और स्थानीय लोगों से सीधे संवाद स्थापित किया। उन्होंने आगामी 2027 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी की नीतियों और जन-हितैषी एजेंडे को विस्तार से बताया।
अरुण गुसाईं ने कहा उत्तराखंड की जनता अब भाजपा और कांग्रेस दोनों राष्ट्रीय दलों से पूरी तरह तंग आ चुकी है। इन दलों ने पिछले कई वर्षों से प्रदेश के युवाओं के सपनों को चकनाचूर किया है, पहाड़ से पलायन को बढ़ावा दिया है और भू-माफिया व खनन माफिया को संरक्षण दिया है। महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार और भ्रष्टाचार इस प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या बन चुके हैं।
