ग्रामीण चौपाल में छात्रों ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश
ग्रामीण चौपाल में छात्रों ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश
उत्तरकाशी
आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत आज जनपद उत्तरकाशी के गढ़ भेटियारा में स्वीप जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीण चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर ग्रामीणों को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं तथा सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम सत्यापित कराने एवं लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सहभागिता निभाने की अपील की गई।
कार्यक्रम में पीएम कमलाराम नौटियाल राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज धौंतरी के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को मतदान के महत्व के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ गांव की मिट्टी की वैज्ञानिक जांच कर कृषि एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया। छात्रों की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की।
गांव के बीएलओ एवं ग्राम प्रधान हिमांशु नौटियाल ने विद्यालय के निर्वाचन साक्षरता क्लब धौंतरी द्वारा किए जा रहे जागरूकता कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम लोकतंत्र को मजबूत करने के साथ ग्रामीण समाज में वैज्ञानिक सोच विकसित करने में भी सहायक सिद्ध हो रहे हैं।
इस अवसर पर जिला स्वीप प्रभारी डॉ. शंभू प्रसाद नौटियाल सहित ग्रामीणजन, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
