उत्तरकाशीउत्तराखंड

सशक्त पुलिस परिवार ही सशक्त पुलिस व्यवस्था की आधारशिला- एसपी कमलेश उपाध्याय 

सशक्त पुलिस परिवार ही सशक्त पुलिस व्यवस्था की आधारशिला- एसपी कमलेश उपाध्याय 

उत्तरकाशी- पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने पुलिस लाइन उत्तरकाशी में पुलिस परिवार की महिलाओं के साथ गोष्ठी आयोजित कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। गोष्ठी के दौरान पुलिस परिवारजनों द्वारा बताई गई समस्याओं में से कई का मौके पर ही तात्कालिक समाधान किया गया। अन्य समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

एसपी उत्तरकाशी ने बताया कि पुलिस बल के सुचारु संचालन एवं जवानों के मनोबल को मजबूत बनाए रखने में पुलिस परिवार की महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पुलिस परिवार की महिलाओं की आवश्यकताओं, समस्याओं, उपेक्षाओं को समझना और उनका समाधान करना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच अवगत कराएं, समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु हरसंभव कार्यवाही की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को महिला अपराध, घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा से संबंधित नवीन विधिक प्रावधानों, साइबर अपराधों से बचाव एवं जागरूकता के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही डायल-112 व साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930 की उपयोगिता के बारे में भी जागरूक किया।

गोष्ठी में उपनिरीक्षक गीता, प्रभारी महिला काउंसलिंग सेल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *