गंगा दशहरा पर्व पर मणिकर्णिका घाट उत्तरकाशी में गंगा विश्व धरोहर पुस्तक का विमोचन
गंगा दशहरा पर्व पर मणिकर्णिका घाट उत्तरकाशी में गंगा विश्व धरोहर पुस्तक का विमोचन
उत्तरकाशी
गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर मणिकर्णिका घाट उत्तरकाशी में विज्ञान शिक्षक एवं गंगा विश्व धरोहर मंच के संयोजक डॉ. शंभू प्रसाद नौटियाल द्वारा लिखित पुस्तक गंगा विश्व धरोहर जो गंगा के सांस्कृतिक, सामाजिक व वैज्ञानिक पक्ष पर आधारित है का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री श्री सिंह पंवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर चारधाम हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. के.पी. जोशी, परियोजना निदेशक जिला विकास प्राधिकरण उत्तरकाशी सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान समाज, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, संस्कृति एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अनेकों लोगों को गंगा श्री सम्मान से सम्मानित किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि गंगा भारतीय संस्कृति और जीवन का महत्वपूर्ण आधार है तथा इसके संरक्षण के लिए समाज की भागीदारी आवश्यक है।
डॉ. शंभू प्रसाद नौटियाल ने बताया कि पुस्तक में गंगा के सांस्कृतिक, सामाजिक एवं वैज्ञानिक पक्षों को सरल और शोधपरक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक में गंगा की जैव विविधता, हिमालयी पर्यावरण, जल संरक्षण, जल साक्षरता एवं गंगा संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों को शामिल किया गया है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पुस्तक को गंगा संरक्षण एवं जनजागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास बताया। मणिकर्णिका घाट पर आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
