उत्तराखंडनैनबाग

नैनबाग इंटर कॉलेज में अभिभावक संघ एवं विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, संजय तोमर पीटीए और सोनम देवी बनीं एसएमसी अध्यक्ष

नैनबाग इंटर कॉलेज में अभिभावक संघ एवं विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, संजय तोमर पीटीए और सोनम देवी बनीं एसएमसी अध्यक्ष

नैनबाग (शिवांश कुंवर)। सरदार सिंह रावत राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज, नैनबाग में अध्यापक-अभिभावक संघ (PTA) एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) की आम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रशेखर नौटियाल ने की।
बैठक में प्रधानाचार्य ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों, बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा गत वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दी। साथ ही पूर्व कार्यकारिणी द्वारा वर्षभर के आय-व्यय का विवरण भी प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत पूर्व समिति को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा गया।
सर्वसम्मति से हुए चुनाव में अध्यापक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष पद पर संजय सिंह तोमर निर्विरोध निर्वाचित हुए। पदेन प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रशेखर नौटियाल को उपाध्यक्ष, कैलाश सिंह रावत को सचिव तथा राहुल राणा को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अनीता देवी, मीरा देवी, सोनम देवी, कविता देवी, जयप्रकाश, राजेश नाथ, अनीता, शमशेर सिंह चौहान, रेखा, बबीता देवी, आशा देवी, सुमित्रा देवी, रेखा देवी, चमन सिंह, मनोज, डोडू एवं सीताराम को कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित किया।

विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन में अध्यक्ष पद पर सोनम देवी तथा उपाध्यक्ष पद पर मीरा देवी निर्विरोध चुनी गईं। सचिव पद पर पदेन प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रशेखर नौटियाल को नामित किया गया। वहीं महिपाल, कविता देवी, ममता, सुषमा, नविता, बबीता, उषा देवी, सरिता देवी, निशा देवी, सुनीता एवं प्रमिला सहित अन्य सदस्यों को सर्वसम्मति से समिति में शामिल किया गया।
कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह पंवार, सदस्य गंभीर सिंह पंवार तथा निवर्तमान कोषाध्यक्ष दिनेश तोमर को विद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!