उत्तरकाशी: विनोद जयाड़ा बने ब्रह्मखाल ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष
उत्तरकाशी: विनोद जयाड़ा बने ब्रह्मखाल ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष
उत्तरकाशी
जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत द्वारा संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, ग्राम प्रधान गिनोटी एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस कांग्रेस यमुनोत्री विनोद जयाडा को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्रह्मखाल क्षेत्र का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत ने कहा कि विनोद जयाडा लंबे समय से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित रहकर संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं। उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं जनसंपर्क का लाभ पार्टी को क्षेत्र में और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विनोद जयाडा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने, कार्यकर्ताओं को संगठित करने तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने विनोद जयाडा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में ब्रह्मखाल क्षेत्र में कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा।
विनोद जयाडा ने प्रदेश नेतृत्व, जिला कांग्रेस कमेटी एवं जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे
