गंगोत्री के पूर्व विधायक सजवाण ने किया वरुणाघाटी का भ्रमण, साल्ड और ज्ञाणजा में ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद
गंगोत्री के पूर्व विधायक सजवाण ने किया वरुणाघाटी का भ्रमण, साल्ड और ज्ञाणजा में ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद
उत्तरकाशी
गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण लगातार जनसंपर्क एवं भ्रमण कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच सक्रिय उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने वरुणाघाटी क्षेत्र के साल्ड एवं ज्ञाणजा गाँव का भ्रमण कर ग्रामीणों से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया।
इस दौरान पूर्व विधायक ने ग्रामवासियों की कुशलक्षेम जाना व् स्थानीय जनसमस्याओं, मूलभूत सुविधाओं एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। ग्रामीणों ने भी अपने सुझाव एवं समस्याएँ उनके समक्ष रखीं, जिन्हें उन्होंने गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
पूर्व विधायक सजवाण ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गाँव और परिवार से उनका आत्मीय संबंध है तथा जनता के सुख-दुःख में सहभागी बनना उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास, स्नेह और सहयोग उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है और इसी ऊर्जा के साथ वे क्षेत्र के विकास एवं जनहित के कार्यों के लिए समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे।
ग्रामीणों ने भी पूर्व विधायक सजवाण के निरंतर क्षेत्र भ्रमण, जनसंपर्क और जनता के बीच सक्रिय रहने की सराहना करते हुए उनका स्वागत किया। गाँव-गाँव में मिल रहे व्यापक जनसमर्थन और आत्मीय जुड़ाव को क्षेत्र में उनकी मजबूत जनस्वीकृति के रूप में देखा जा रहा है।
विजयपाल सजवाण ने सभी ग्रामवासियों से कहा कि जनता का यह प्रेम, सम्मान और विश्वास उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी है तथा वे सदैव क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
