उत्तराखंडदेहरादून

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में किया वृक्षारोपण  

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में किया वृक्षारोपण  
 
आज हम प्रकृति को संवारेंगे, तो कल प्रकृति हमें संवारेगी– मंत्री खजान दास 
धनोल्टी एक्सप्रेस न्यूज़ 
देहरादून(अमित नौटियाल)- अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने देहरादून के गुरुनानक दून वैली स्कूल, राम प्यारी खुड़बुड़ा, आनन्द चौक,  तिलक रोड सहित विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया। इस दौरान मंत्री खजान दास ने नागरिकों से पर्यावरण को हरा-भरा रखने, प्रदूषण मुक्त बनाने और रोपे गए पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी उठाने की अपील की।
इस अवसर पर मंत्री खजान दास ने कहा कि हमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमेशा जागरूक रहना चाहिए। मानव जाति को जीवित रहने के लिए सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकताओं में शुद्ध हवा, साफ पानी और भोजन है और ये सब हमें पर्यावरण से ही मिलते है।

पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए हमें खाली स्थानों पर अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त कर बिजली, पानी की भी बचत करनी चाहिये। यदि आज हम पर्यावरण की रक्षा करेंगे तो प्रकृति कल हमारे भविष्य की रक्षा करेगी।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अनिल गोयल, पूर्व दायित्वधारी रविन्द्र कटारिया, पार्षद विमला गौड़, अनिता गर्ग, मण्डल अध्यक्ष पंकज शर्मा, पूनम शर्मा, भाजपा नेता गुरप्रीत सिंह छाबड़ा सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता सहित जनमानस उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *